सिराथू: जौनपुर से माता शीतला के दर्शन करने आए परिवार की बोलोरो गाड़ी हुई चोरी, पुरोहित ने कहा यह चोरी की पांचवीं घटना है
नवरात्रि के चलते कड़ा के शीतला धाम में माता शीतला का शक्तिपीठ मंदिर होने के कारण लगातार श्रद्धालु आते रहते हैं। जौनपुर के रहने वाले नन्हे लाल तिवारी अपने परिवार के साथ दर्शन करने आए थे।सोमवार को वापसी के दौरान उनकी गाड़ी चोरी हो गई।पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत करने पर उनसे बदसलूकी हुई।यहां के एक पुरोहित ने बताया-यहां अबतक पांच बड़ी चोरी हो चुकी है।