सिराथू: राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल पर खतरनाक स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने मुंगहरी से किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के मुंगहरी गांव से सोमवार की दोपहर सैनी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।बताया जाता है कि इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो युवक द्वारा वायरल किया गया था जिसमें यह सिद्धार्थ नाम का युवक मोटरसाइकिल लेट कर चला रहा है। दोनों हाथ छोड़कर चला रहा है और खड़ा हो रहा है पुलिस ने इसकी बाइक भी जफ़्त कर लिया।लिखापढ़ी करते हुए चालान कर दिया है।