सिराथू: रूपनारायणपुर गांव में आसमान से गिरी बिजली, दो मवेशियों की हुई मौत
मंगलवार को मौसम में अचानक सा बदलाव आ गया सिराथू क्षेत्र में काले बादल छा गए और आसमान में बिजली कड़कने लगी।इसी दौरान रूपनारायणपुर में आसमानी बिजली उस जगह गिरी जहां पर कई मवेशी बंधे हुए थे।आसमानी बिजली की जद में आकर दो भैंस की मौत हो गई है।घटना सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे हैं। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।