सिराथू: कई सालों से दूसरी जगह पर स्थित थाने को मिला अपना वजूद, एसपी ने कड़ा धाम थाना भवन का किया लोकार्पण
कड़ा धाम थाना अभी तक देवीगंज चौकी में स्थित था चौकी को थाना बनाकर पुलिस कार्य कर रही थी। सोमवार को थाने को अपना नया भवन मिल गया है।कड़ा धाम थाना लेहदरी रोड पर स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है जिसका लोकार्पण सोमवार शाम पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने किया है। एसपी ने बताया कि लोगों की सेवा के लिए अब पुलिस और सक्रिय रहेगी, इलाके लोग भी मौजूद रहे हैं।