बालाघाट में बढ़ते मानव-बाघ संघर्ष ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। 🐅
पिछले 6 माह में बाघ के हमलों में 8 लोग प्रभावित हुए, जिनमें 6 लोगों की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।
जंगल से सटे गांवों में लगातार बढ़ रहे बाघों के मूवमेंट को लेकर परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस व्यवस्था की मांग की है।
विधायक ने प्रभावित क्षेत्रों में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, पेट्रोलिंग, पर्याप्त रोशनी और बाघों की रियल टाइम ट्रैकिंग जैसे उपायों की आवश्यकता बताई।
क्या अब मानव और बाघ के बीच बढ़ते संघर्ष को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे?
🐅 वीडियो में देखिए टाइगर का मूवमेंट और विधायक मधु भगत की प्रतिक्रिया।
#Balaghat #Tiger #TigerAttack #HumanWildlifeConflict #MadhyaPradesh #HKNews