मुस्लिम परिवार ने मंदिर के लिए दी जमीन, छोटू पटेल का हुआ सम्मान 🤝
धार्मिक एवं सामाजिक सद्भाव की अनूठी मिसाल पेश करते हुए गौरीशंकर मंदिर के समापन कार्यक्रम में उस मुस्लिम परिवार के सदस्य छोटू राशिद पटेल का सम्मान किया गया, जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई थी।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। भाईचारे और आपसी सौहार्द की यह पहल सभी के लिए प्रेरणादायक बनी।
धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत और भाईचारा सबसे बड़ा धर्म है। ❤️🤝
#सामाजिकसद्भाव #भाईचारा #सम्मान #गौरीशंकरमंदिर #छोटूपटेल #HKNewsSeoni Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun
Chhapara, Seoni | Aug 30, 2026