गुना: जिले में यूरिया संकट से जूझ रहे किसानों पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, खाद वितरण की समीक्षा कर दिए निर्देश
Guna, Guna | Jul 26, 2025 गुना जिले में खरीफ फसलों के लिए किसान यूरिया संकट से जूझ रहे है। 26 जुलाई को कलेक्टर किशोर कुमार कल्याण ने जिले में यूरिया खाद की उपलब्धता वितरण प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिले में आगामी बुधवार से 30 से 35 सड़क किनारे स्थित सहकारी समिति, डबल लोक सेंटर पर यूरिया वितरण होगा। अधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए।