गुना: पुराने चंदेरा गांव में जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत कराने पहुंचे डीपीसी का ग्रामीणों ने किया विरोध
Guna, Guna | Jul 26, 2025 गुना जिले में कई सरकारी स्कूल बिल्डिंग जर्जर है। 26 जुलाई को बमोरी क्षेत्र में सनवाड़ा ग्राम पंचायत के पुराने चंदेरा गांव की जर्जर स्कूल की मरम्मत कराने एक कट्टा सीमेंट लेकर शिक्षा विभाग के डीपीसी पहुंचे तो ग्रामीणों ने विरोध कर उन्हें वापस भेज दिया। ग्रामीणों ने कहा, डीपीसी बोले बच्चों की जवाबदारी मेरी, कुछ नही होगा। बशर्ते जैसा कहूं वैसा करो।