भोरे: भोरे थाना में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक आर्म्स व 15 कारतूस को किया गया सीज, अन्य राज्य से आर्म्स हुआ था निर्गत
भोरे थाना की पुलिस ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अन्य राज्य से निर्गत हुए एक आर्म्स व 15 कारतूस को सीज कर लिया। पुलिस द्वारा जितने भी लाइसेंसी आर्म्स हैं उनका भौतिक सत्यापन युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वहीं अन्य राज्यों से निर्गत लाइसेंस धारी के आर्म्स को पुलिस सीज कर रही है । जिनका आर्म्स लाइसेंस सही है उनको सौंप दिया जा रहा है।