भोरे: रामनगर के महायज्ञ में बागेश्वर वाले बाबा की झलक पाने के लिए भक्त दिखे बेताब, नहीं पहुंचे बाबा, भक्तों में दिखाई नाराजगी
भोरे प्रखंड के रामनगर में हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में 21 फरवरी को बागेश्वर वाले बाबा श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब दिखे। उनके आने की खबर पर जन सैलाब उमर पाड़ा। लोगों में नाराजगी तब हुई जब बागेश्वर वाले बाबा वहां नहीं पहुंचे। भीड़ ऐसी थी कि लोगों का चलना मुश्किल हो गया था। दूर-दूर से लोग वहां बाबा के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।