भोरे: रामनगर में हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में पहुंचे पूर्व समाज कल्याण मंत्री, प्रवचन स्थल पर भारी संख्या में दिखी भीड़
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर में 14 फरवरी से हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री राम सेवक सिंह पहुंचे। इस दौरान प्रवचन स्थल पर श्री राम कथा वाचक स्वामी श्री वासुदेवाचार्य जी महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को प्रवचन स्थल पर काफी भीड़ देखी गई।