भोरे: रामनगर के श्री अति रुद्र महायज्ञ में नहीं आएंगे बागेश्वर वाले बाबा श्री धीरेंद्र शास्त्री, श्रद्धालुओं में छाई मायूसी
भोरे प्रखंड के रामनगर में 14 फरवरी से हो रहे अति रुद्र महायज्ञ में 21 फरवरी को बागेश्वर वाले बाबा श्री कृष्णा धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। महंत हेमकांत शरण देवाचार्य जी महाराज द्वारा पूर्व में बताया गया था कि 21 फरवरी को बागेश्वर वाले बाबा का आगमन होगा। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म था। नहीं आने से श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई है।