गया में शुरू हुआ अत्याधुनिक गैस्ट्रोलॉजी यूनिट, अब आंत-लिवर के इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, एम्स अस्पताल में सभी सुविधाएं हैं उपलब्ध
गया-बोधगया सड़क मार्ग के हरिओ गांव स्थित एम्स अस्पताल में अब पेट, आंत और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज संभव होगा। अस्पताल में नए गैस्ट्रोलॉजी विभाग की शुरुआत की गई है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने फीता काटकर नए यूनिट का उद्घाटन किया। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि मगध क्षेत्र में पहली बार मरीजों को अत्याधुनिक उपकरणों के जरिए एंडोस्कोपी और क्लोनोस्कोपी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यानी अब मरीजों को इलाज के लिए पटना या दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
तस्वीरें गया के हरिओ गांव स्थित एम्स अस्पताल की हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। अस्पताल में अत्याधुनिक गैस्ट्रोलॉजी यूनिट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के मौके पर मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने फीता काटकर नए विभाग की शुरुआत की। इस नए यूनिट के शुरू होने से पेट, आंत और लिवर से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पटना या गया से बाहर रेफर करना पड़ता था। ऐसे में कई बार समय पर इलाज और जरूरी दवाएं नहीं मिल पाने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाती थी।
आईजी ने कहा की मगध के मरीजों को इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी अब यहां ही इलाज होंगी
अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अभय नारायण राय ने बताया कि संस्थान में पहले से ही कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। लेकिन पेट, आंत और लिवर से संबंधित मरीजों के लिए विशेष सुविधा नहीं थी। मरीजों को दूसरे शहरों में भेजना पड़ता था, जिसमें समय और पैसे के साथ-साथ मरीज की जान को भी खतरा बना रहता था। डॉ. अभय नारायण राय ने खास तौर पर डीएम गैस्ट्रो डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने गया में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देने की पहल की है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अक्टूबर महीने में नवरात्रि के आसपास एंडोस्कोपी और क्लोनोस्कोपी की अत्याधुनिक सुविधाएं पूरी तरह शुरू कर दी जाएंगी।
वहीं, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल गौतम ने कहा कि अस्पताल में नए यूनिट जुड़ने से मरीजों को कम और किफायती दर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे खासकर मगध क्षेत्र के उन मरीजों को फायदा मिलेगा, जिन्हें इलाज के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। डॉ राहुल गौतम मे कहा की मरीजों को कम खर्च में बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है.
#गयाजी
#गया_हो
#GayaPolice
#gayastation
#LatestNews
#gaya
#बिहार
#BiharPolice
#लेटेस्ट
#rakhispecial
#hospitality
Gaya Town CD Block, Gaya | Aug 28, 2026