मसूरी | जॉर्ज एवरेस्ट की जयंती पर स्थानीय भागीदारी को लेकर उठे सवाल
जॉर्ज एवरेस्ट संघर्ष समिति के सदस्य जगपाल गोसाईं ने आरोप लगाया कि 4 जुलाई को आयोजित जयंती कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि पहले ऐसे आयोजनों में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।
साथ ही उन्होंने दावा किया कि परियोजना से जुड़े समझौते में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने का प्रावधान था, जिसका पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट परिसर से जुड़े मामलों को लेकर समिति की कानूनी लड़ाई जारी है और न्यायालय में अवमानना याचिका भी दायर की गई है।
#Mussoorie #GeorgeEverest #JagpalGosai #Uttarakhand #LocalRights Heritage NewsUpdate