बज्जू: बज्जू में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए 256 प्रगणक- पर्यवेक्षक 7 बैच में तीन दिन का प्रशिक्षण लेंगे
Bajju, Bikaner | May 5, 2026 बज्जू में देश की 16वीं जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रगणक- प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना का कार्यक्रम उपखंड अधिकारी सांवरमल रेगर और तहसीलदार मदन सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 13 मई तक चलेगा, जिसमें कुल 7 बैच में 256 प्रगणक- पर्यवेक्षक भाग लेंगे।