धरहरा: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का हुंकार,धरहरा में एकदिवसीय धरना, जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरा
धरहरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने की। धरना का उद्देश्य बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे जनसरोकार के मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना था।