फतुहा: सुपनचक फोरलेन के पास स्थित एक बंद ढाबे में मिला अज्ञात वृद्ध का शव
Fatwah, Patna | Jan 27, 2024 शनिवार की दोपहर सुपनचक फोर लेन के पास स्थित एक बंद ढाबे से एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फतुहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है ग्रामीणों ने बताया कि यह वृद्ध इधर-उधर मांग कर खा लेने के बाद इस बंद ढाबे में जाकर प्रतिदिन सो जाता था। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है की वृद्ध की मौत ठंड लगने से हुई है।