फतुहा: फतुहा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में काफी धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस।
Fatwah, Patna | Jan 26, 2024 फतुहा के शहरी व ग्रामीण इलाकों के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में काफी धूमधाम से 75 वां गणतंत्र दिवस मनाया गया है। सुबह 8:00 से ही दोपहर 1:00 बजे तक झंडोतोलन का कार्य चलता रहा। प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री,अवर निबंधन अधिकारी कुणाल गोस्वामी, फतुहा थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र,नगर परिषद अध्यक्ष रूपा कुमारी ने झंडोतोलन क़ी।