फतुहा: मौजीपुर हाट के पास स्थित ट्रैक्टर शोरूम का फतुहा डीएसपी और बीडीओ ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
Fatwah, Patna | Jan 27, 2024 फतुहा डीएसपी सियाराम यादव और बीडीओ सुनील कुमार ने फीता काटकर व दीप जलाकर मौजीपुर हाट के पास स्थित पावर ट्रैक ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन किया है। मौके पर पावर ट्रैक कंपनी की कई अधिकारी भी मौजूद थे। वही शोरूम के प्रोपराइटर संजीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण इलाके के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए पटना जाना पड़ता था। अब किसानों को पटना जाने की जरूरत नही पड़ेगी।