🚨बैजरों नदी में लापता व्यक्ति की तलाश जारी, SDRF ने कई किलोमीटर तक चलाया सर्च अभियान
पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण थाना क्षेत्र के बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF की डीप डाइविंग टीम का सर्च अभियान लगातार जारी है। शुक्रवार को टीम ने बैजरों से चौकी बीरोंखाल तक नदी क्षेत्र में संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया।
SDRF के कुशल गोताखोरों ने नदी में अलग-अलग स्थानों पर डाइविंग कर तलाश की। इसके अलावा रेस्क्यू कांटे और डग्गी की मदद से भी नदी क्षेत्र को खंगाला गया। टीम ने काफी दूरी तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
SDRF के अनुसार शुक्रवार की सर्चिंग भी शून्य रही। लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Dehradun, Dehradun | Sep 18, 2026