चूरू: चूरू जिले के हीरो सार्जेंट भलेसिंह को ऑपरेशन सिंदूर के लिए राष्ट्रपति वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित
Churu, Churu | Aug 20, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर बुधवार सुबह 10 बजे जानकारी के अनुसार सादुलपुर तहसील के गांव हासियावास के सपूत, भारतीय वायुसेना के सार्जेंट भलेसिंह को उनकी अदम्य बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए राष्ट्रपति की ओर से वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा 14 अगस्त को राष्ट्रपति भवन से जारी वीरता पदक सूची में की गई।