नावानगर: सोनवर्षा के एसआरएम आईटीआई संस्थान में चोरी घटना के 72 घंटे बाद पुलिस ने किया उद्भेदन, नकदी व सामान के साथ चोर गिरफ्तार
सोनवर्षा के एसआरएम आईटीआई संस्थान में चोरी घटना के 72 घंटे बाद शुक्रवार को पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने एक चोर के साथ कुछ रुपए एवं समान बरामद किया है। गिरफ्तार चोर से पुलिस ने पुछताछ के बाद उसे जेल भेज दी है। गिरफ्तार चोर सोनवर्षा गांव निवासी प्रदीप बिंद उर्फ मुकुल है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरा के अवलोकन से चोर की पहचान कर गिरफ्तार किया।