काराकाट: काराकाट में 8 जुलाई को सशक्त स्थायी समिति की बैठक, विकास योजनाओं पर होंगे अहम निर्णय
काराकाट नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति की बैठक अब 8 जुलाई को दोपहर 12 बजे नगर पंचायत सभागार में आयोजित होगी। कार्यपालक पदाधिकारी ने मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और समिति के सभी सदस्यों को बैठक में शामिल होने के लिए पत्र जारी किया है। बैठक को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है।