फतेहपुर: पेड़ से आम तोड़ने के विवाद में देवर ने भाभी को पीटा अस्पताल में भर्ती हुसेनगंज थाना क्षेत्र के घनसेनपुर की घटना।
फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के घनसेनपुर गांव में विनीता पेड़ में आम तोड़ रही थी तभी उसके देवर रामप्रकाश से विवाद हो गया। देखते ही देखते रामप्रकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी भाभी विनीता को लाठी डंडो से पीट दिया जिससे गांव में हड़कम्प मच गया।परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।