फतेहपुर: चुरियानी गांव में मोरंग भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक परिचालक ने कूदकर बचाई जान मची भगदड़, गाजीपुर की घटना
फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव में मोरम भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते हो भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि आज सुबह एक ट्रक गाजीपुर होते हुए शहर के लिए जा रहा था तभी रास्ता खराब होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जहां चालक और परिचालक ने कूदकर जान बचाई।