जगदलपुर: सुशासन तिहार के अंतर्गत महेश्वरी भवन में समाधान शिविर आयोजित, 9 वार्डों के लोग हुए शामिल, मौके पर हुआ त्वरित निराकरण
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत सोमवार को दोपहर 12 बजे से शहर के महेश्वरी भवन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम क्षेत्र के 9 वार्डों के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए और अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया।