छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभावितों को पूरा मुआवजा देने की मांग पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने छतरपुर में शनिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित पलका और धौरण गांव के लोगों को पूर्ण मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सैकड़ों नाम जोड़े जाने के बावजूद कई पात्र परिवार अब भी मुआवजे से वंचित हैं।