मुरैना नगर: कलेक्टर की सख्ती: बैरियर चौराहे से टेलीफोन बाबा मंदिर तक चला बुलडोजर, अतिक्रमण ध्वस्त
मुरैना में कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। आज मंगलवार शाम बैरियर चौराहे से टेलीफोन बाबा मंदिर तक कार्रवाई हुई। होकर्स जोन में टीनशेड व लकड़ी की दुकानों को जेसीबी से हटाया गया, मंदिर के पास अतिक्रमण भी साफ किया। अधिकारियों ने दोबारा कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्रवाई में राजस्व, नगर निगम व पुलिस अमला मौजूद रहा।