Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image
image

समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 496 दिनांक :- 20.06.2026 *मुहर्रम पर्व 2026 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित* *निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर होगी सख्त कार्रवाई* जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार, नवादा में अधिकारियों एवं जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्यों के साथ मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-सम्मत वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व है, जिसे पूरी श्रद्धा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों को जिले में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन के सहयोगी एवं शांति दूत बताते हुए कहा कि सभी लोग युवाओं को भी संयम एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से अपील की कि किसी भी गलत गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें, ताकि घटना के पूर्व ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही अफवाहों से बचने की भी सलाह दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वयंसेवक पहचान-पत्र (आईडी कार्ड) धारण करें, जिससे प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा उनकी पहचान सुगमता से की जा सके। उन्होंने नगर परिषद नवादा, हिसुआ एवं वारिसलीगंज तथा नगर पंचायत रजौली के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जुलूस मार्गों एवं मेला स्थलों की साफ-सफाई, चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव समय पर सुनिश्चित कराया जाए। कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी जुलूस मार्गों का निरीक्षण करें तथा लटके अथवा ढीले बिजली तारों की मरम्मत समय पर सुनिश्चित कराएं। सिविल सर्जन, नवादा को सभी स्वास्थ्य संस्थानों को अलर्ट मोड में रखने, पर्याप्त जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि जुलूस मार्गों एवं मेला स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं चलंत शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। *जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लाइसेंसधारी ससमय अपने निर्धारित समय पर ही जुलूस निकालना सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित समय पर जुलूस नहीं निकालने वाले लाइसेंसधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एवं भविष्य में उन्हें लाइसेंस दिए जाने पर भी विचार नहीं किया जाएगा।* पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाया जाए। उन्होंने बताया कि जिला, अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। आवश्यकतानुसार ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी। मुहर्रम जुलूसों में डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन अथवा उपयोग अनुमान्य नहीं होगा। ताजिया की ऊंचाई एवं स्वरूप पूर्व वर्षों के अनुरूप ही रखने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी तथा अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में मोटरसाइकिलों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा तथा किसी प्रकार के राजनीतिक पोस्टर, बैनर अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रदर्शित नहीं की जाएगी। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक स्थानों पर ड्रॉप गेट एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति नियंत्रण कक्ष भी कार्यरत रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली ने कहा कि जुलूस निर्धारित एवं स्वीकृत मार्गों से ही निकाले जाएंगे। स्वयंसेवक अपने साथ आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान-पत्र अवश्य रखें। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी अन्य धर्मस्थल के समीप अनावश्यक रूप से नहीं रुकें तथा किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से बचें। शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों की जानकारी प्रशासन के साथ साझा की तथा जुलूस मार्गों, मेला स्थलों, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई एवं चलंत शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने डीजे एवं अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर पूर्व वर्षों की भांति पूर्ण प्रतिबंध जारी रखने की मांग की। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मुहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी तथा सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, नवादा, सिविल सर्जन, नवादा, अपर समाहर्ता, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा एवं रजौली, गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

88 views | Nawada, Bihar | Jun 20, 2026

MORE NEWS

जनपद अंबेडकरनगर-कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह के दौरान उत्पन्न विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा दी गई बाइट:- https://t.co/HBvaL8SG4s

जनपद अंबेडकरनगर-कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह के दौरान उत्पन्न विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा दी गई बाइट:- https://t.co/HBvaL8SG4s

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

#मोहर्रम_पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा थाना अहिरौली पुलिस एवं सीपीएफ बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया गया। आमजन से सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।#AmbedkarNagarPolice https://t.co/uxNsFcr7fF

#मोहर्रम_पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा थाना अहिरौली पुलिस एवं सीपीएफ बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया गया। आमजन से सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।#AmbedkarNagarPolice https://t.co/uxNsFcr7fF

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

जनपद अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम #1930, 1090 Helplineके बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए । #MissionShakti5 #sayYesToEmpowerment
#मिशनशक्ति https://t.co/tJyhAupDH4

जनपद अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम #1930, 1090 Helplineके बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए । #MissionShakti5 #sayYesToEmpowerment #मिशनशक्ति https://t.co/tJyhAupDH4

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026