घोसी: गोलकपुर के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया ने प्रधान शिक्षिका पर लोहे के औजार से हमला किया
प्राथमिक विद्यालय गोलकपुर में रसोईया ने लोहे के औजार से मार कर प्रधान शिक्षिका को जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में प्रधान शिक्षिका का इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया एवं इस मामले को लेकर पीड़ित प्रधान शिक्षिका का घोसी थाने भी पहुंची थी।