रतनी फरीदपुर: रतनी सहयोग शिविर में डीएम-एसपी का एक्शन, 30 दिन में शिकायतों के निपटारे का अल्टीमेटम
रतनी फरीदपुर प्रखंड की रतनी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिड़ वाई. भूटिया और पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। डीएम ने सभी आवेदनों का 30 दिनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।