अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
बरेली। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, बरेली की ओर से शनिवार को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बरेली को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कोलकाता हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एआईएलयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास रंजन भट्टाचार्य के आवास पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
संगठन ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि देशभर में अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमले चिंता का विषय हैं। अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इस कानून के लागू होने से अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के जिला अध्यक्ष टीआर लोधी एडवोकेट, जिला सचिव अखिलेश सिंह, जिला सहसचिव नामी शरण यादव सहित अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Bareilly news Live
Bareilly, Bareilly | Oct 10, 2026