दमोह: पठानी मोहल्ला में शादी समारोह में नाचते समय युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Damoh, Damoh | May 1, 2026 दमोह शहर के कोतवाली क्षेत्र के पठानी मोहल्ले में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। बजरिया वार्ड निवासी 22 वर्षीय दीपक चक्रवर्ती अपने मित्र की शादी में शामिल होने गए थे, जहां नाचते समय अज्ञात युवक ने उन पर चार वार कर दिए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वह हमलावर को चेहरे से पहचानता है, लेकिन नाम नहीं जानता।