बिंदकी: बिंदकी कस्बे में भाकियू टिकैत गुट की बैठक में समस्याओं पर चर्चा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे से भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि सरकारी गेहूं खरीद केंद्र में अभी तक बोरे नहीं आए और न ही ऑनलाइन सत्यापन हो रहा है। कहा गया कि यदि समस्या हल नहीं हुई तो आरएमओ दफ्तर का घेराव होगा। बैठक के बाद बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।