विदिशा नगर: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ घोटाले का शक, मानव अधिकार आयोग ने मांगा जवाब
विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की संख्या को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि अस्पताल में जितने वार्ड बॉय और सुरक्षा कर्मी वास्तव में काम कर रहे हैं, कागजों में उनकी संख्या उससे कहीं ज्यादा दिखाई गई है। रविवार दोपहर 12 बजे मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग तक पहुंचने के बाद आयोग ने संज्ञान लिया है ।