लोहरदगा: लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमाँ ने कहा- पुलिस सेवा अनुशासन और ईमानदारी की पाठशाला है, अब समाज को उसी ऊर्जा से सेवाएं दें
लोहरदगा जिला पुलिस कार्यालय में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक गरिमापूर्ण सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमाँ, किस्को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।