लोहरदगा: 26% टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था बर्बाद होगी, मोदी सरकार की नीति फेल: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत
संसद सत्र शुरू होने से पहले शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर लगाए गए 26 प्रतिशत टैरिफ के खिलाफ था। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को विफल बताते हुए जमकर नारेबाजी की।