लोहरदगा में चैती छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्व के चौथे और अंतिम दिन, चैत्र शुक्ल सप्तमी को शुक्रवार सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया, जिसके साथ इस दिव्य अनुष्ठान का समापन हुआ।