बिक्रम: मोरियावाँ गांव के पास दो बाइकों की आपस में ज़ोरदार टक्कर, दो लोग हुए घायल
Bikram, Patna | Jun 11, 2025 बिक्रम प्रखंड अंतर्गत मोरियावाँ गांव के पास बुधवार की शाम 6 बजे दो बाइक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। ज़ख्मी दोनों को स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोगों के द्वारा बिक्रम में स्थित प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया