बिक्रम: सोन नहर रोड पर स्थित चंपारण मीट हाउस के कर्मियों से हुई मारपीट, तीन घायल
Bikram, Patna | Jun 9, 2025 बिक्रम में सोन नहर रोड पर स्थित चंपारण मीट हाउस में सोमवार की दोपहर 1 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा मीट हाउस के कर्मी के साथ मारपीट हुई है। जिसकी जानकारी देते हुए मीट चंपारण हाउस के मालिक बिक्कु कुमार ने बताया है कि अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट की घटना हुई है। मारपीट के दौरान चंपारण मीट हाउस के तीन कर्मी गुड्डू कुमार, अरुण कुमार और राकेश कुमार जख्मी हो गए हैं।