कुलपहाड़: लाडपुर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल
लाडपुर में ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग लगते ही आसपास के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बाल्टियों में धूल और बालू भरकर ट्रांसफार्मर पर डालना शुरू कर दिया और आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे। हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।