छतरपुर नगर में आज 08 मई दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवागत एसपी रजत सकलेचा ने चेंबर से बाहर निकलकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान कई फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे।डेरी रोड निवासी दंगल सिंह पिता मदन सिंह ने स्कूटी चोरी होने की शिकायत की।