बाह: रूपपुरा गांव में मंदिर में पूजा करने गए युवक की गोली मारकर हत्या
जैतपुर थाना क्षेत्र के गांव रूपपुरा में गुरुवार रात 8 बजे मंदिर में पूजा करने गए प्रदीप मिश्रा (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पेट और सीने में गोली लगने से घायल प्रदीप को परिजन इटावा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि एक वर्ष पहले दोनों पक्षों में मारपीट