नानपारा: उमरिया गांव में खड़ंजा संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई गई शिकायत
नवाबगंज थाना क्षेत्र के उमरिया ग्राम पंचायत में दबंगों ने खड़ंजा संपर्क मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है। आरोप है कि यह मार्ग खेत में सिंचाई के लिए तोड़ा गया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर एक व्यक्ति गिरकर घायल भी हो गया।इस संबंध में ग्रामीणों ने 1076 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है