दमोह: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने कोतवाली पुलिस की मदद से स्कूटी सवार व्यक्ति के कब्जे से जब्त की 6 पेटी अवैध शराब
Damoh, Damoh | Dec 29, 2024 दमोह रविवार की बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच संगठन के सदस्यों को बांदकपुर से लौटते वक्त समन्ना बायपास पर स्कूटी से अवैध शराब ले जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर 4 पेटी अवैध देशी शराब एवं 2 पेटी अंग्रेजी कुल मिलकर 6 पेटी अवैध शराब को जप्त कराने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।