दमोह: कमला नेहरू महाविद्यालय के पास कलेक्टर के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान, कई लोगों ने किया श्रमदान
Damoh, Damoh | Dec 29, 2024 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में शहर को स्वच्छ बनाने चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान की कड़ी में आज रविवार सुबह 9 बजे शहर के के एन कॉलेज के पास सिविल वार्ड क्रमांक 4 में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, CMO प्रदीप शर्मा, अधिकारी कर्मचारियों, वार्ड पार्षद, कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।