मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शराब बिक्री पर बंपर ऑफर दिए जाने पर आम आदमी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान मांग किया कि। योगी सरकार द्वारा शराब पर दिए गए बंपर ऑफर को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। शराब के प्रचार प्रसार पर सख्त रोक लगाई जाए एवं शराब के बढ़ते अवैध कारोबार का खात्मा किया जाए। शराब के दुरुपयोग के कारण हो रही सामाजिक समस्याओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।