मिर्ज़ापुर: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन की सदस्यता समाप्त करने को लेकर सवर्ण आर्मी ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बताते चले कि शनिवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बताया कि। देश के महान वीर योद्धा महाराणा सांगा के प्रति अभद्र तथा अमर्यादित टिप्पणी करने वाले। समाजवादी पार्टी के सांसद राम जी लाल सुमन की सदस्यता समाप्त कर। आवश्यक कठोर कार्रवाई की जाए। नहीं तो हम लोग आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे।