मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के पट्टी के पूरा गांव में ट्रांसफार्मर के पास बिजली के पोल में लगी आग
बताती चले कि शुक्रवार की रात लगभग 10:00 बजे कछवा थाना क्षेत्र के कछवा उपकेंद्र के मझवा गांव की पट्टी के पूरा में अचानक ट्रांसफार्मर के बगल में गड़े पोल में आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया क्योंकि बगल में ही ट्रांसफार्मर लगा था गनीमत रहा कि आसपास के लोगों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन कटवा कर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।