मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने चलाया अभियान, सात व्यक्तियों पर की शांति भंग की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर जिले भर में शुक्रवार की शाम 5:00 बजे अभियान चलाकर पुलिस ने सात व्यक्तियों पर शांति भंग की कार्रवाई की। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि रमजान का महीना और आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह कार्रवाई पुलिस की ओर से किया जा रहा है। जिससे कि त्योहार सकुशल संपन्न कराया जा सके।